बक्सर । बिहार के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में आयोजित शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी एवं वार्षिक परीक्षा के उपरांत प्रगति पत्र वितरण कार्यक्रम के तहत इटाढ़ी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय खरहना में भी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनका प्रगति पत्र वितरित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस पहल से बच्चों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली।
विद्यालय की ओर से एक अनूठी पहल करते हुए बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने और उनकी पढ़ाई में सहयोग करने वाले अभिभावकों को ‘पैरेंट्स ऑफ द ईयर अवार्ड’ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नए शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक राकेश कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य, शिक्षक अजीत राव (आरपी), अतीन्द्र पाल, शिक्षिका आरती कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments