बक्सर । जिले के चौसा निवासी अविनाश पहलवान का चयन सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के सपोर्टिंग स्टाफ में किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित होगी।
अविनाश पहलवान वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं और पूर्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अपने खेल जीवन के दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत के बल पर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। तीनों सेनाओं की कुश्ती टीम के साथ वे क्रोएशिया, जर्मनी, मैसेडोनिया, यूक्रेन, चीन सहित कई देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।
इस उपलब्धि पर अविनाश पहलवान ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, सचिव विनय सिंह (बक्सर) सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
अविनाश के चयन से पूरे बक्सर जिले एवं उनके पैतृक गांव चौसा में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर बक्सर कुश्ती संघ के सचिव विकास राज, अध्यक्ष अशोक सिंह, अरुण पहलवान, पप्पू शेख, बिहार अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार, चौसा रोगी कल्याण समिति की सदस्य चंदा चौरसिया, मुस्तफा जी, एडवोकेट वासिम, रितेश चंद्रवंशी, कृष्णा गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अविनाश पहलवान को बधाई दी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments