Ad Code

चौसा में चेयरमैन किरण देवी ने किया मैट्रिक टॉपर सिमरन कुमारी का भव्य सम्मान समारोह

 

बक्सर । चौसा नगर पंचायत अंतर्गत गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में वार्ड संख्या–7 की निवासी सिमरन कुमारी (पिता – सोनू मालाकार) को मैट्रिक परीक्षा में 482 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में 9वां स्थान हासिल करने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सिमरन को सम्मानित किया गया।




कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सिमरन कुमारी की यह उपलब्धि पूरे चौसा नगर पंचायत के लिए गर्व की बात है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।






मजदूर नेता सह पूर्व जिला पार्षद एवं अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि सिमरन ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बक्सर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर परिश्रम करने की अपील की।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हृषिकेश कुमार, अधिवक्ता राम लखन पाल, बहुजन समाज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विजय राम, वार्ड पार्षद चंदन चौधरी, दीपक कुमार, ईश्वर चंद्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिमरन कुमारी को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu