Ad Code

चार महीनों में बदली बक्सर की तस्वीर,बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय बोले- विधायक आनंद मिश्र की सक्रियता का असर



बक्सर । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय ने सदर विधायक आनंद मिश्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र में हाल के दिनों में विकास कार्यों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि विधायक की सख्ती, सक्रियता एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि सदर अस्पताल की व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है और अब आम जनता को समय पर दवाइयाँ एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।



उन्होंने बताया कि गोलंबर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या लगभग समाप्त हो चुकी है। साथ ही पावर प्लांट से जुड़े मजदूरों के लंबित भुगतान का भी समाधान कराया गया है। मात्र चार महीनों में इन प्रमुख समस्याओं का निराकरण यह दर्शाता है कि मजबूत इच्छाशक्ति के साथ कम समय में भी प्रभावी बदलाव संभव है।

अविनाश पांडेय ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग बिना ठोस योगदान के केवल श्रेय लेने की होड़ में लगे हुए हैं, जबकि जनता सब कुछ देख रही है और सही-गलत का आकलन कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता भली-भांति जानती है कि किसने अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन किया और कौन अपने कर्तव्यों से विमुख रहा।





उन्होंने नगर परिषद के संदर्भ में भी विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जब जनता की सहायता का समय आया, तब कुछ लोग पीछे हट गए। ऐसे लोगों को चाहिए कि वे व्यर्थ की बयानबाजी से बचें और विधायक के विकास कार्यों में सहयोग कर जनसेवा का हिस्सा बनें।

अंत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव विकास एवं जनकल्याण की राजनीति में विश्वास रखती है और बक्सर में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन उसी सोच का परिणाम हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu