बक्सर । मंगलवार को Global Wisdom School, रेलवे क्रॉसिंग के समीप, ईटाढ़ी में वार्षिक परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पीजी से लेकर कक्षा नवमी तक के छात्रों को उनकी वर्षभर की मेहनत और शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सम्मानित छात्रों में अभिनंदन पाठक, अंशिका कुमारी, गौरव सिंह, अंश कुमार सिंह, जोहेब हैदर, मीनाक्षी सिंह, कृति कुमारी, यश यादव, आयांश कुशवाहा, निशांत कुमार, सोनाक्षी सिंह, शिवांश वैभव, सुमंत सिंह, समर यादव, श्रृष्टि कुमारी, आकाश कुमार पाल, हरिओम पाण्डेय, देवांश गुप्ता, श्रेया कुमारी, आरुष पटेल, अनन्या कुमारी, अर्पित कुमार, पियूष कुमार, अमृत सिंह, तन्मय कुमार, आरव कुमार, अंकिता कुमारी, कृष्णा कुमार, आदित्य कुमार, राज बाबू, सरस केशरी, अदिति कुमारी, विराट कुमार, हिमांशु राज, आरोही पटेल, अर्पिता कुमारी, प्रीतम कुमार, साक्षी कुमार, अंतरा केशरी, गुड्डी कुमारी, प्रिंस कुमार, प्रज्ञा कुमारी, आयुष कुमार, अंकिता राज, रागिनी केशरी, मुस्कान सिंह एवं हरिओम यादव सहित कई अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या Nisha Rai ने सभी विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह सफलता उनकी लगन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
समारोह में अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति से कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया। विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने की प्रेरणा दी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments