Ad Code

बक्सर रेलवे स्टेशन पर सक्रिय चोर गिरोह का भंडाफोड़, आरपीएफ-जीआरपी ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार


बक्सर । रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यात्रियों के सामान चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

पूर्वी यार्ड से चोरी कर भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार :

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह ने बताया कि बक्सर स्टेशन के पूर्वी यार्ड से यात्री का सामान चोरी कर भाग रहे दो अपराधियों को संयुक्त टीम ने धर दबोचा। इस कार्रवाई में जीआरपी प्रभारी विकास कुमार सहित आरपीएफ और जीआरपी के जवान शामिल रहे।




गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल (28 वर्ष), पिता श्याम लाल, निवासी कुरपिया, थाना खिचहा, जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) तथा राम चंद्र माली (30 वर्ष), पिता राजेंद्र माली, निवासी बाबुरबानी, थाना कोईलवर, जिला भोजपुर के रूप में हुई है। इनके पास से एक महिला का पर्स, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा दो ब्लेड बरामद किए गए।

ट्रेन संख्या 01144 में चोरी की घटना का खुलासा :

दूसरी घटना 31 मार्च 2026 को सामने आई, जब कंट्रोल दानापुर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 01144 में बक्सर और बक्सर-आरा (BUE-BXR) के बीच चोरी की घटना हुई है। अपराधियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन से कूदकर फरार होने की कोशिश की थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।






इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज कुमार (21 वर्ष), पिता अनिल कुमार, निवासी पटना साहिब, थाना मालसलामी, जिला पटना तथा फिरदौस आलम (40 वर्ष), पिता नियाज आलम, निवासी शास्त्री पार्क, सीलमपुर (दिल्ली), वर्तमान दिलदारनगर के रूप में हुई है। उनके पास से एक मोबाइल फोन, 6,490 रुपये नकद तथा एक ब्लेड बरामद किया गया।

रेलवे पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन और ट्रेनों में लगातार निगरानी बढ़ाई गई है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu