Ad Code

रोटरी पीपीएस कैंप में 250 से अधिक मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार, स्वास्थ्य जांच के साथ दी गई परामर्श सेवा



बक्सर । शहर में आयोजित रोटरी पीपीएस कैंप में लगभग ढाई सौ मरीजों ने पहुंचकर निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप में मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच के साथ-साथ शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की भी जांच की गई।

इस स्वास्थ्य शिविर में मुख्य चिकित्सक के रूप में डॉ सौरभ राय, डॉ दिलशाद आलम, डॉ उज्जवल राय, डॉ गुड़िया तथा डॉ खालिद राजा उपस्थित रहे। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ दवाइयों की जानकारी भी दी।




कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयर राजेश केसरी एवं मंजेश केसरी के साथ रोटरी के डायनामिक सेक्रेटरी साहिल भी मौजूद रहे। शिविर के सफल संचालन में रोटेरियन सदस्यों में मनोज वर्मा, सुधीर, आशीष गुप्ता, मनीष पांडे, अनिल जी, आशुतोष अस्थाना, अनिल केसरी सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। रोट्रैक्ट से राहुल और साबित ने भी सेवा कार्यों में सहयोग किया, वहीं अस्पताल की ओर से प्रमोद सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।




जानकारी के अनुसार, यह पीपीएस कैंप इस वर्ष रोटरी के अध्यक्ष डॉ दिलशाद आलम के नेतृत्व और रोटरी क्लब के सानिध्य में लगातार सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर जिले के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा का महत्वपूर्ण आधार बन गया है।

आयोजकों ने बताया कि अगला स्वास्थ्य शिविर जून महीने में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि एक सप्ताह पूर्व सार्वजनिक कर दी जाएगी।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu