Ad Code

जिला स्थापना दिवस पर रोटरी बक्सर का CPR कैंप, 300 छात्रों को दी जीवनरक्षक ट्रेनिंग


बक्सर । जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर रोटरी बक्सर द्वारा पीपीएच कैंप के तहत आचार्य नरेंद्र देव विद्यालय में सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 300 छात्र-छात्राओं को जीवनरक्षक तकनीक की जानकारी दी गई और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया।



कार्यक्रम के दौरान जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर उत्सव मनाया गया। प्रशिक्षण सत्र में डॉक्टर दिलशाद आलम ने छात्रों को आपात स्थिति में सीपीआर देने की विधि विस्तार से समझाई और इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य अंजू देवी, शिक्षक रंजीत कुमार, उमेश प्रसाद ठाकुर, अमित यादव, रानी देवी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। वहीं रोटरी बक्सर के सचिव एस.एम. साहिल, रोटरैक्ट से राहुल, मनीष तथा साबित खिदमत अस्पताल के ट्रेनी प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।





कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत करते हुए डॉक्टर दिलशाद आलम ने छात्रों को भावुक कर दिया। बताया गया कि रोटरी बक्सर एवं साबित खिदमत अस्पताल की टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों में लगातार सीपीआर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने की तकनीक सिखाई जा सके।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए उपयोगी साबित हुआ, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में भी सराहा गया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu