Ad Code

मुंगांव में स्पोर्ट्स क्लब का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी निःशुल्क फिजिकल तैयारी की सुविधा



बक्सर । जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत मुंगांव पंचायत में युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। मंगलवार को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मुंगांव के कांधी खेल मैदान में स्पोर्ट्स क्लब का शुभारंभ किया गया। 

पंचायत के मुखिया इंदल सिंह के प्रयास से शुरू हुए इस क्लब का उद्घाटन कोरानसराय थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी, मनरेगा पीओ उमेश चन्द्र प्रसाद एवं मुखिया इंदल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।


उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 

मनरेगा पीओ उमेश चन्द्र प्रसाद ने कहा कि सरकार भी खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ युवाओं को उठाना चाहिए। वहीं थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने युवाओं को अनुशासन और फिटनेस के महत्व के बारे में बताया।

मुखिया इंदल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्पोर्ट्स क्लब के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद और फिजिकल फिटनेस की बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सेना, पुलिस सहित अन्य सरकारी सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।





उन्होंने बताया कि अब तक युवाओं को फिजिकल तैयारी के लिए निजी जिम या अकादमियों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता था। इस स्पोर्ट्स क्लब के शुरू होने से यह समस्या काफी हद तक दूर होगी और आसपास के गांवों के युवा यहां मुफ्त में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। क्लब में भोलू कुमार और बहादुर कुमार फिजिकल ट्रेनर के रूप में युवाओं को प्रशिक्षण देंगे।

स्पोर्ट्स क्लब के उद्घाटन को लेकर पंचायत में पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं और कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu