Ad Code

पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोष पाठक ने थामा भाजपा का दामन, चुनाव से पूर्व कांग्रेस को लगा बड़ा झटका



बक्सर/कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मूल रूप से बक्सर जिले के नया भोजपुर गांव निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष पाठक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली, जिसके बाद राज्य की राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।



संतोष पाठक लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और कोलकाता नगर निगम के बड़ा बाजार वार्ड संख्या 45 से कई बार पार्षद चुने जाते रहे हैं। हिंदीभाषी मतदाताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सामाजिक कार्यों में सक्रियता के कारण उन्हें कांग्रेस का कद्दावर स्थानीय नेता माना जाता रहा है। 

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, भाजपा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में चौरंगी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बना सकती है। यह सीट कोलकाता के महत्वपूर्ण और बहु-जातीय क्षेत्रों में से एक मानी जाती है, जहां वार्ड 45 सहित कई वार्ड शामिल हैं और यहां हिंदीभाषी मतदाताओं का प्रभाव भी उल्लेखनीय है। 





संतोष पाठक के भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वे पार्टी के कठिन दौर में भी संगठन के साथ मजबूती से जुड़े रहे थे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले पाठक गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए जाने जाते हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी व्यक्तिगत छवि मजबूत बनी रही।

उनके भाजपा में शामिल होने की खबर के बाद पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बिहार के बक्सर जिले में भी उनके समर्थकों के बीच खुशी का माहौल देखा गया और लोगों ने उन्हें लगातार बधाइयां दीं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि भाजपा उन्हें चौरंगी सीट से उम्मीदवार बनाती है, तो इससे उस क्षेत्र में मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu