बक्सर । महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक अभिरुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विषयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. कृष्णा कांत सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय महान ऋषि महर्षि विश्वामित्र के नाम पर स्थापित है। उन्होंने बताया कि महर्षि विश्वामित्र के शिष्य भगवान राम और लक्ष्मण थे, जो गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्श उदाहरण हैं। उन्होंने छात्रों से इस गौरवशाली परंपरा को बनाए रखने और अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया, ताकि वे भविष्य में देश, समाज और महाविद्यालय का नाम रोशन कर सकें।
इस अवसर पर जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शशि काला तथा सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाती हैं और उनके ज्ञान व आत्मविश्वास को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने छात्रों को देश का कर्णधार बताते हुए ऐसे आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. रास बिहारी शर्मा, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रिय रंजन चौबे, डॉ. आलोक चतुर्वेदी, डॉ. छाया चौबे, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. सीमा, डॉ. अर्चना पांडेय सहित सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छात्रों के उत्साहपूर्ण सहभागिता और ज्ञानवर्धक प्रतिस्पर्धा के साथ हुआ।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments