बक्सर । जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नावानगर स्थित पेप्सि प्लांट में मंगलवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार के निर्देश पर अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी शिखा कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
मॉकड्रिल के दौरान बढ़ते तापमान के बीच आग लगने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों एवं मजदूरों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखें और कंपनी में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों एवं उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करें।
इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर आग पर काबू पाने के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया। साथ ही कर्मचारियों को आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित निकासी के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करना और किसी भी आपदा की स्थिति में नुकसान को कम करना बताया गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments