Ad Code

तनिष्क आभूषण शोरूम में धूमधाम से मनाया गया बक्सर का 36वां स्थापना दिवस , ऐतिहासिक गौरव के साथ ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की घोषणा



बक्सर । जिले का 36वां स्थापना दिवस 17 मार्च को बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। वर्ष 1991 में स्थापित इस ऐतिहासिक जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के ज्योति चौक स्थित तनिष्क शोरूम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तनिष्क बक्सर के बिज़नेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और बक्सर के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह जिला ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने 26 जून 1539 को चौसा के मैदान में मुगल सम्राट हुमायूँ और अफगान शासक शेरशाह सूरी के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध का उल्लेख किया।



उन्होंने यह भी बताया कि गंगा तट पर बसे इस जिले का प्राचीन नाम व्याघ्रसर था, जहां कभी बाघों का वास हुआ करता था। साथ ही यह भूमि महर्षि विश्वामित्र के आश्रम के रूप में भी प्रसिद्ध रही है, जहां भगवान राम और लक्ष्मण ने शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

इस अवसर पर तनिष्क बक्सर के स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने भी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राहकों के लिए चल रहे विशेष ऑफर्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुराने सोने के एक्सचेंज पर ग्राहकों को बेहतर लाभ दिया जा रहा है। साथ ही 4 लाख या उससे अधिक की खरीद पर सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज में 200 से 600 रुपये प्रति ग्राम तक की छूट दी जा रही है। वहीं, हीरे के आभूषणों पर 15% से 30% तक का आकर्षक डिस्काउंट भी उपलब्ध है।





उन्होंने ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज योजना की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहक अपने पुराने आभूषण, चाहे वे किसी भी ज्वेलर से खरीदे गए हों, तनिष्क में लाकर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत बाजार मूल्य पर एक्सचेंज कर सकते हैं।

इसके अलावा, 11 मार्च से 22 अप्रैल 2026 तक चल रहे “बेस्ट गोल्ड रेट ऑफर” के तहत ग्राहकों को बुकिंग और बिलिंग के बीच कम कीमत का लाभ मिलेगा, जिससे सोने के दाम में उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ेगा। अक्षय तृतीया के मौके पर ग्राहक इस योजना का विशेष लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए केवल 25% राशि जमा कर बुकिंग करना आवश्यक है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu