बक्सर । सदर प्रखंड के चुरामनपुर स्थित कार्मेल स्कूल में बुधवार को विद्यालय की ओर से ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में पूरी कर ली गई हैं।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर मरिया कीर्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 16 मार्च से हो चुकी है। सत्र के प्रारंभ में ही कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, करियर गाइडेंस और वैल्यू एजुकेशन को ध्यान में रखते हुए ओरिएंटेशन कक्षाएं आयोजित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि बुधवार को आयोजित मुख्य कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात शिक्षाविद् फादर जॉर्ज नडुमट्टा (SJ) द्वारा किया जाएगा, जो विद्यार्थियों को उनके भविष्य और करियर के प्रति मार्गदर्शन देंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत छोटे बच्चों द्वारा प्रेयर डांस और वेलकम डांस के साथ होगी, वहीं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की गई है।
इस आयोजन को सफल बनाने में सिस्टर प्रतिमा, सिस्टर अश्विनी, सिस्टर सुप्रिया के साथ-साथ शिक्षक एलेक्स सर, विक्रम, विकास सिंह, प्रिंस, अजय सर, बिपिन सर, अमित सर, प्रभा मैम, नमिता मैम और कंचन मैम का विशेष योगदान रहा है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments