Ad Code

जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से आजाद सिंह राठौर की शिष्टाचार भेंट


बक्सर ।  पूर्व सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और समाजवादी विचारधारा के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से युवा जदयू बिहार के प्रदेश महासचिव आजाद सिंह राठौड़ ने शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती तथा समाज से जुड़े विभिन्न जनकल्याणकारी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।



मुलाकात के दौरान आजाद सिंह राठौर ने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह का लंबा राजनीतिक अनुभव और समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है, जिससे प्रदेश में जनसेवा और विकास के कार्यों को गति मिलती है।






उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद और मार्गदर्शन युवाओं के लिए एक मजबूत आधार होता है। इसी के सहारे संगठन समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सकारात्मक और जनहितकारी कार्य कर सकता है।

इस अवसर पर आजाद सिंह राठौर ने कामना की कि वशिष्ठ नारायण सिंह स्वस्थ और दीर्घायु रहें तथा उनके अनुभव और प्रेरणा से बिहार में जनकल्याण, सामाजिक समरसता और विकास के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहें।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu