Ad Code

नया भोजपुर में लग्जरी कार से 491 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार


बक्सर । नया भोजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय चौक के समीप रविवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से कार चला रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ तथा बरामद कार के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। हालांकि शुरुआती अनुसंधान में अभी तक पुलिस को कोई खास जानकारी हाथ नहीं लग पाई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी में शामिल लोगों के बीच खलबली मच गई है।





बताया जाता है कि चक्की के जवहीं दियर की सीमा उत्तर प्रदेश से जुड़ती है। दियारा क्षेत्र होने के कारण तस्कर अक्सर इसी रास्ते से शराब की खेप बिहार में लाते हैं। रविवार को नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि शराब से लदी एक कार नया भोजपुर की ओर आ रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नया भोजपुर चौक के पास घेराबंदी कर दी।

कुछ ही देर बाद जवहीं दियर से चक्की और डुमरी के रास्ते एक लग्जरी कार नया भोजपुर चौक पहुंची। पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। इसके बाद पुलिस कार सहित आरोपी को थाना ले आई।






तलाशी के दौरान कार से कुल 491.52 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जब्त शराब में 22 कार्टन में 500 एमएल की 264 लीटर बीयर, 4 कार्टन में 36 लीटर रॉयल स्टैग, 4 कार्टन में 375 एमएल की 36 लीटर रॉयल स्टैग तथा 18 कार्टन में 180 एमएल की 155.52 लीटर 8 पीएम शराब शामिल है।

इस मामले में पुलिस ने कार सवार धंधेबाज मो. शिंदवाज, पिता मो. सोहराब, निवासी आरा नवादा थाना क्षेत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शराब की यह खेप कार के जरिए आरा ले जाई जा रही थी। नया भोजपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu