Ad Code

बक्सर-कोचस मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल


बक्सर । बक्सर-कोचस मार्ग पर बसहीं पुल के समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर में भर्ती कराया गया है।



मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार की अपराह्न लगभग पांच बजे राजपुर थाना क्षेत्र के बसही गांव के समीप हुआ। पुलिस के अनुसार मृत युवक की पहचान लक्ष्मण पासवान (25) पिता शिवजी पासवान, निवासी ग्राम पिपराढ़, थाना राजपुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पिपराढ़ गांव के युवक बाइक पर सवार होकर कोचस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।





घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मण पासवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों की पहचान रवि यादव (28) पिता भोला सिंह, बबलू कुमार (30) पिता जिउत भर, दोनों निवासी ग्राम पिपराढ़ थाना राजपुर तथा तीसरे घायल राजेश चौधरी (29) के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची राजपुर पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी और तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu