बक्सर । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बक्सर की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई करते हुए स्टेशन परिसर में निगरानी के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा और उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया।
आरपीएफ बक्सर के निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के निर्देशन में उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल तथा आरक्षी दीपक कुमार और कन्हैयालाल चौधरी द्वारा प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान रात लगभग 8:40 बजे एक युवक को पकड़ा गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम शिवम कुमार ओझा, निवासी शाहपुर, जिला भोजपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने बक्सर स्टेशन पर ट्रेन में खिड़की के पास सो रहे यात्री का मोबाइल चोरी किया था।
आरपीएफ ने बरामद मोबाइल और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए Government Railway Police, बक्सर को सौंप दिया। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत स्टेशन और ट्रेनों में लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments