Ad Code

बक्सर में हिन्दू नववर्ष पर स्वयंसेवकों की प्रभात फेरी, नारों से गूंजा शहर


बक्सर । हिन्दू नववर्ष के अवसर पर सोमवार की सुबह शहर में स्वयंसेवकों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। केशव प्रौढ़ व्यवसायी शाखा, पानी टंकी से शुरू हुई प्रभात फेरी में स्वयंसेवक घंटा-घड़ियाल और गीत-संगीत के साथ “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” जैसे नारों के साथ शहर की गलियों से होकर गुजरे।




प्रभात फेरी के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को हिन्दू नववर्ष के महत्व की जानकारी देते हुए शुभकामना संदेश दिया। नारों और भजनों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा और कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने प्रभात फेरी का स्वागत भी किया।






कार्यक्रम का समापन संघ स्थान पर पहुंचकर संघ प्रार्थना के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि इसी दिन सृष्टि की स्थापना मानी जाती है। मान्यता के अनुसार इसी तिथि को भगवान श्रीराम और धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ था तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी मनाया जाता है।

प्रभात फेरी में ओम प्रकाश वर्मा, अवधेश पाण्डेय, अवनिंद्र कुमार, अरविंद सिंह, गौरव कुमार, मोहन वर्मा, मोहन जी केशरी, रोहित केशरी, गुप्तेश्वर केशरी, राम नारायण, विजय, अक्षय ओझा, अनिल शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, अविनाश कुमार सहित सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu