Ad Code

कार्मेल स्कूल, चुरामनपुर में ओरिएंटेशन व करियर गाइडेंस सेमिनार आयोजित



बक्सर । सदर प्रखंड अंतर्गत चुरामनपुर स्थित Carmel School में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम एवं कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर गाइडेंस सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि की उपस्थिति में विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर मरिया कीर्ति और वाइस प्रिंसिपल सिस्टर प्रतिमा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 




प्राचार्या सिस्टर मरिया कीर्ति ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। वहीं कक्षा 10 के छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए आयोजित विशेष करियर गाइडेंस सत्र में प्रख्यात वक्ता फादर जॉर्ज नटुमुट्टा ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, मानसिक संतुलन और अभिभावकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कहा कि इस प्रकार के मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों के साथ-साथ माता-पिता के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं। फादर जॉर्ज ने अभिभावकों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान करते हुए परीक्षा के समय बच्चों के साथ व्यवहार और सहयोग के सही तरीकों पर प्रकाश डाला।





कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक एलेक्स ने किया, जबकि सिस्टर प्रभा के निर्देशन में छोटे बच्चों ने स्वागत नृत्य और प्रार्थना नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। विद्यालय के अन्य शिक्षकों—प्रभा, विक्रम, अमित, विपिन सहित कार्यालय कर्मियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों को अल्पाहार प्रदान किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी नियमित रूप से होते रहने चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को सही दिशा और प्रेरणा मिलती रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu