Ad Code

चैत्र नवरात्रि पर बक्सर पहुंचे स्वामी बिनोदानन्द जी महाराज, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़


बक्सर । चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के कृपापात्र शिष्य एवं बद्रीनाथ धाम के पीठाधीश्वर सह संत समाज के अध्यक्ष स्वामी बिनोदानन्द जी महाराज अपने दो दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे। उनके आगमन पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सद्गुरु आश्रम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस दौरान दर्शन करने पहुँचे जदयू के प्रदेश नेता सह शाहपुर विधानसभा प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि नवरात्रि का पर्व समाज में आस्था, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है और स्वामी बिनोदानन्द जी महाराज जैसे संतों का मार्गदर्शन जनमानस के लिए प्रेरणादायक है।



स्वामी बिनोदानन्द जी महाराज ने श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए अपने गुरुदेव स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्वामी कृष्णानंद जी देश के लगभग 22 राज्यों में सनातन संस्कृति और धर्म के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आज से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व प्रारंभ हो गया है, जो 27 मार्च तक चलेगा। पहले दिन घटस्थापना (कलश स्थापना) के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। इस दौरान श्रद्धालु नौ दिनों तक उपवास रखकर देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करते हैं। 




नवरात्रि के नौ दिनों में पूजित देवी स्वरूप इस प्रकार हैं—
19 मार्च: मां शैलपुत्री
20 मार्च: मां ब्रह्मचारिणी
21 मार्च: मां चंद्रघंटा
22 मार्च: मां कूष्मांडा
23 मार्च: मां स्कंदमाता
24 मार्च: मां कात्यायनी
25 मार्च: मां कालरात्रि
26 मार्च: मां महागौरी
27 मार्च: मां सिद्धिदात्री, इसी दिन रामनवमी भी मनाई जाएगी।

स्वामी बिनोदानन्द जी महाराज ने कहा कि जो भक्त पूरे नौ दिनों तक श्रद्धा और नियमपूर्वक देवी की उपासना करते हैं, उन्हें आध्यात्मिक शक्ति, शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। उनके प्रवचन के दौरान आश्रम परिसर भक्ति और उत्साह के वातावरण से सराबोर रहा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu