बक्सर । Indian Oil Corporation Limited की मुख्य पाइपलाइन पर बुधवार को अग्नि जैसी आपदा से निपटने के लिए संयुक्त मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास अनुमंडल अग्निशमालय डुमरांव क्षेत्र के अंतर्गत अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी के नेतृत्व में किया गया।
मॉकड्रिल का आयोजन छतनवार गाँव में किया गया, जो कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसमें डुमरांव अग्निशमन विभाग और State Disaster Response Force (एसडीआरएफ) बिहटा की टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
अभ्यास के दौरान आईओसीएल के कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों को यह बताया गया कि यदि पाइपलाइन में रिसाव हो जाए या मेंटेनेंस के दौरान किसी कारण से आग लग जाए, तो घबराने के बजाय तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें, ताकि आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित किया जा सके।
मॉकड्रिल में आग बुझाने की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया गया तथा आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक प्रतिक्रिया और समन्वय की प्रक्रिया भी समझाई गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे नियमित अभ्यासों से आम लोगों में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा किसी भी बड़ी दुर्घटना की स्थिति में जनहानि को न्यूनतम किया जा सकता है।
प्रशासन का मानना है कि पाइपलाइन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय-समय पर इस प्रकार की प्रशिक्षण गतिविधियों से जोड़ना बेहद आवश्यक है, ताकि किसी भी आपदा के समय वे सही और त्वरित कदम उठा सकें।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments