Ad Code

रेलयात्री कल्याण समिति ने दानापुर मंडल अधिकारियों से की मुलाकात, स्टेशनों पर ठहराव व सुविधाओं की उठाई मांग




बक्सर । बक्सर रेलयात्री कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में दानापुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से मिला और मंडल के विभिन्न स्टेशनों की समस्याओं के समाधान की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव कुमार, मुख्य परिचालन प्रबंधक मुकेश कुमार, मंडल रेल अभियंता-3 उत्पलकांत तथा सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिषेक कुमार से अलग-अलग मुलाकात कर स्टेशनों की मूलभूत सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। समिति के अनुसार सभी अधिकारियों के साथ बातचीत सकारात्मक रही।




समिति के प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने बरुना, टुड़ीगंज और बनाही स्टेशनों पर बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस तथा पटना-बक्सर सुपरफास्ट पैसेंजर के ठहराव की मांग उठाई और यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने की आवश्यकता बताई।

वहीं जयंत कुमार गौरव ने बिहटा से लेकर दानापुर तक के स्टेशनों की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। सुरेन्द्र सिंह यादव ने कुल्हड़िया और कोईलवर स्टेशनों पर ट्रेनों के नियमित ठहराव और यात्री सुविधाओं के सुधार की मांग रखी।






राष्ट्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने रघुनाथपुर स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस और श्रमजीवी एक्सप्रेस, डुमरांव स्टेशन पर पटना-मथुरा-कोटा ट्रेन, संगमित्रा और पटना-कुर्ला एक्सप्रेस तथा बिहिया स्टेशन पर दादर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की।

बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि दानापुर रेल मंडल के साथ इस प्रकार की बैठकें अब प्रतिमाह आयोजित की जाएंगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रेल प्रशासन यात्रियों की समस्याओं के समाधान में उदासीन रहा तो समिति सैकड़ों सदस्यों के साथ मंडल कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu