Ad Code

बक्सर में रोटरी एवं सामाजिक संगठनों ने मनाया ईद मिलन समारोह, भाईचारे का दिया संदेश


बक्सर । रोटरी बक्सर, साबित खिदमत फाउंडेशन तथा मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा संयुक्त रूप से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। 




इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि इस्लाम में 30 रोजों के बाद ईद का पर्व मनाया जाता है, जो जंगे-बदर की जीत की याद भी दिलाता है। उन्होंने कहा कि ईद का दिन रोजेदारों के लिए खुशी और अल्लाह का शुक्र अदा करने का दिन होता है।

कार्यक्रम में मौजूद डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि हर साल वे अपने मुस्लिम भाइयों के घर जाकर सेवई खाते हैं, जिससे ईद की मिठास और आपसी भाईचारे की भावना और मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सौहार्द और एकता का संदेश जाता है। 






ईद मिलन समारोह में रोटरी प्रेसिडेंट-इलेक्ट निर्मल जी, दीपक अग्रवाल, डॉ. शैलेश कुमार राय, डॉ. गैंग राय, डॉ. वी.के. सिंह, सौरभ तिवारी, डॉ. महेंद्र प्रसाद, पूर्व पीडीजी डॉ. सी.एम. सिंह तथा शायर साबित रोहतासवी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी और समाज में अमन-चैन बनाए रखने का संकल्प लिया।

बताया गया कि ईद का पर्व 30 रमजान के बाद मनाया जाता है और इसे मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस मौके पर बक्सर की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu