Ad Code

डुमराँव में वायरल वीडियो का सच उजागर, महिला से छेड़छाड़ रोकने सड़क पर उतरे विधायक राहुल सिंह, वायरल क्लिप को लेकर फैली गलतफहमी, महिला सम्मान में विधायक की पहल की हो रही प्रशंसा



बक्सर । सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जब घटना की वास्तविकता सामने आई तो लोगों में राहत और गर्व की भावना देखने को मिल रही है। वीडियो में डुमराँव के जदयू विधायक राहुल सिंह अपने अंगरक्षकों और कुछ स्थानीय लोगों के साथ एक बाइक सवार से बहस करते नजर आ रहे थे, जिसके आधार पर उन पर गुंडई का आरोप लगाया जा रहा था।

मामले की पड़ताल करने पर विधायक ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शुक्रवार की शाम डुमराँव के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। उनके अनुसार, वे अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक युवक बाइक से आगे चल रही स्कूटी सवार महिला को बार-बार धक्का मारते हुए उसे परेशान और छेड़ रहा था।



विधायक ने बताया कि महिला बार-बार युवक को मना कर रही थी, लेकिन वह नहीं मान रहा था। स्थिति को गंभीर देखते हुए वे स्वयं वाहन से उतरकर मौके पर पहुंचे और युवक को रोककर उसे समझाया। इस दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और किसी व्यक्ति ने युवक को थप्पड़ मार दिया। बाद में युवक को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

विधायक राहुल सिंह ने आरोप लगाया कि घटना की छोटी सी क्लिप को तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी महिला के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जाएगा तो वे हमेशा इसका विरोध करेंगे।






विधायक ने कहा कि भारत में महिलाओं को मातृशक्ति और देवी का दर्जा दिया गया है, और वर्तमान में चल रहे चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए आगे आए।

घटना की सच्चाई सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर भी कई लोग विधायक की इस पहल की सराहना कर रहे हैं और महिला सम्मान के पक्ष में उठाए गए उनके कदम को सकारात्मक बता कर क्षेत्रवासी गर्वान्वित हो रहे हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu