Ad Code

बदलते मौसम में नवजात शिशुओं की देखभाल को लेकर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.एन. सिंह ने दी अहम सलाह



बक्सर । बदलते मौसम और संभावित गर्मी को लेकर शहर के चरित्रवन जेल मोड़ स्थित Shiv Rama Children Hospital के निदेशक एवं सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ Dr. D. N. Singh ने नवजात शिशुओं की देखभाल को लेकर अभिभावकों को महत्वपूर्ण सलाह दी है।

डॉ. सिंह ने कहा कि मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव और तापमान में वृद्धि का सबसे अधिक प्रभाव नवजात शिशुओं पर पड़ता है, क्योंकि उनका शरीर वातावरण के अनुसार खुद को तुरंत ढाल नहीं पाता। ऐसे में माता-पिता को बच्चों की विशेष निगरानी और देखभाल की आवश्यकता है।


उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि गर्मी के मौसम में नवजात शिशुओं को हल्के एवं सूती कपड़े पहनाएं, उन्हें सीधे धूप के संपर्क से बचाएं तथा घर के अंदर का वातावरण ठंडा और हवादार बनाए रखें। साथ ही शिशुओं को नियमित रूप से स्तनपान कराते रहना चाहिए, ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो।

डॉ. सिंह ने बताया कि यदि बच्चे में बुखार, सुस्ती, दूध पीने में कमी, अत्यधिक पसीना या त्वचा पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे हल्के में न लें और तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।






उन्होंने यह भी कहा कि नवजात शिशुओं की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और बार-बार ठंडे पानी से नहलाने के बजाय गुनगुने पानी से शरीर साफ करना अधिक सुरक्षित रहता है।

अंत में उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि गर्मी के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी शिशुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है, इसलिए समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहें और बच्चों को स्वच्छ, ठंडे व सुरक्षित वातावरण में रखें।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu