बक्सर । सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच शादी की तैयारियों में जुटे परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर के पुराना चौक स्थित आरके ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए विशेष “गोल्ड रेट लॉक” योजना शुरू की है, जिसके तहत मात्र 30 प्रतिशत अग्रिम भुगतान कर ग्राहक मौजूदा सोने की कीमत को सुरक्षित कर सकते हैं।
ज्वेलर्स प्रबंधन के अनुसार, सोने के दाम में आए दिन उतार-चढ़ाव से शादी का बजट प्रभावित होता है। कई बार परिवार कम रेट की उम्मीद में खरीदारी टालते हैं, लेकिन बाद में कीमत बढ़ने से उन्हें अधिक खर्च करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए यह योजना शुरू की गई है ताकि ग्राहक समय रहते अपने गहनों की कीमत तय कर सकें।
इस योजना के तहत ग्राहक आज की दर पर हार, दुल्हन सेट, कड़ा, चूड़ी, मंगलसूत्र सहित अन्य भारी गहनों की बुकिंग करा सकते हैं। यदि आने वाले समय में सोने का भाव बढ़ता है, तो भी ग्राहक को पहले से तय रेट पर ही गहना मिलेगा। वहीं, यदि कीमत घटती है तो ग्राहकों को कम हुए रेट का लाभ भी दिया जाएगा।
ज्वेलर्स ने बताया कि यह विशेष ऑफर 19 अप्रैल, अक्षय तृतीया तक ही मान्य रहेगा। इस अवधि के भीतर ग्राहकों को शेष राशि जमा कर गहना प्राप्त करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद भुगतान करने पर उस समय की प्रचलित दर लागू होगी।
अक्षय तृतीया को सोना खरीदने का शुभ दिन माना जाता है। ऐसे में इस प्रकार की योजना से न केवल ग्राहकों को बजट प्रबंधन में सुविधा होगी, बल्कि वे बढ़ती कीमतों की चिंता से भी बचेंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments