Ad Code

इंटरमीडिएट परीक्षा में खुशबू कुमारी ने लहराया परचम, आर्ट्स में प्राप्त किए 439 अंक



बक्सर । सदर प्रखंड के रामोबारिया गांव की छात्रा खुशबू कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खुशबू कुमारी ने आर्ट्स संकाय में कुल 439 अंक प्राप्त किए हैं।



खुशबू कुमारी के पिता संजय कुमार सिंह एवं माता सरिता देवी ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन का ही यह परिणाम है। खुशबू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा  MP High School +2 से पूरी की और आगे की तैयारी के लिए Pathshala Arts Classes में अध्ययन किया।





परिवार और शिक्षकों ने बताया कि खुशबू शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रही है। उसकी सफलता से गांव और विद्यालय में खुशी का माहौल है तथा लोग उसे बधाई दे रहे हैं। 

खुशबू कुमारी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश की सेवा करना चाहती हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu