बक्सर । शहर के गोलम्बर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में पावन पर्व रामनवमी के शुभ अवसर पर कल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारे की व्यवस्था व्यापक स्तर पर की गई है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकें। उन्होंने बताया कि इसी स्थान से अपराह्न 3:00 बजे भव्य रामनवमी जुलूस भी निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments