बक्सर । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर सोवा गाँव स्थित प्रसिद्ध बाबा भुवरनाथ पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में आयोजित अखण्ड हरिकिर्तन का विधिवत समापन कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बाबा भुवरनाथ मंदिर भगवान शिव का सिद्ध स्थल है। यहां पंचमुखी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्वयंभू स्वरूप में विराजमान है, जिसे किसी ने स्थापित नहीं किया, बल्कि यह अपने आप प्रकट स्वरूप मानी जाती है। उन्होंने कहा कि यहां रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
स्थानीय मान्यता के अनुसार बाबा भुवरनाथ को बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर का बड़ा भाई माना जाता है। वर्ष 2015 से बाबा भुवरनाथ महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के बैनर तले अखण्ड हरिकिर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसे सफल बनाने में समिति के साथ-साथ पूरे सोवा पंचायत के लोगों का सक्रिय सहयोग रहता है।
समिति के सक्रिय सदस्यों में हरेन्द्र महतो, समरेश सिंह, अजय यादव, कमलेश कुम्हार, अखिलेश यादव, माझील शर्मा, उधारी यादव, वीरेंद्र कुम्हार, बालदेव कमकर, प्रमोद यादव एवं चन्द्रशेखर महतो सहित अन्य ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साउंड डेकोरेशन की जिम्मेदारी शंकर प्रसाद (डुमरी) तथा हरिकिर्तन संचालन की व्यवस्था विकास दुबे (लाखन डिहरा) के जिम्मे रही।
कार्यक्रम में मानविजय सिंह (डुमरांव महाराज), अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार, रेलवे सुरक्षा बल इंस्पेक्टर कुंदन सिंह , राज गौरव सिंह उर्फ बबलू सिंह, पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष रामनाथ सिंह, सेना मेडल हरिशंकर सिंह, पूर्व मुखिया बद्री विशाल सिंह, मुखिया कमल सिंह, थाना प्रभारी कृष्णाब्रह्म रवी कुमार, समाजसेवी प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, मुकेश सिंह, रासबिहारी सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments