Ad Code

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान क्रैश, बारामती में लैंडिंग के वक्त दुर्घटना


महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से हड़कंप मच गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ, जब उनका चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था. अजित पवार मुंबई से बारामती पहुंच रहे थे और उन्हें वहां जिला परिषद चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था. इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई है.



मौके से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान खेत में गिरा हुआ है और उसमें भीषण आग लगी हुई है. चारों तरफ तेज धुआं उठता दिखाई दे रहा है. विमान पूरी तरह जलकर राख हो चुका है और उसके टुकड़े दूर-दूर तक बिखरे नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा बारामती एयरपोर्ट के पास हुआ.

हादसा क्रैश लैंडिंग के कारण हुआ या फिर किसी महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से हड़कंप मच गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ, जब उनका चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था. अजित पवार मुंबई से बारामती पहुंच रहे थे और उन्हें वहां जिला परिषद चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था. इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई है.

मौके से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान खेत में गिरा हुआ है और उसमें भीषण आग लगी हुई है. चारों तरफ तेज धुआं उठता दिखाई दे रहा है. विमान पूरी तरह जलकर राख हो चुका है और उसके टुकड़े दूर-दूर तक बिखरे नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा बारामती एयरपोर्ट के पास हुआ.

हादसा क्रैश लैंडिंग के कारण हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी की वजह से, इस पर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. बताया जा रहा है कि अजित पवार को बारामती पहुंचना था. हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग क्रैश साइट पर जमा हो गए हैं. राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है.जानकारी के अनुसार, अजित पवार ने एक दिन पहले मुंबई में कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया था. इसके बाद वे पुणे जिले में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में बारामती जा रहे थे.







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu