Ad Code

सिमरी व्यापार मंडल की तीन बार डायरेक्टर रहीं सुगंधा देवी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर


बक्सर । बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत बलिहार गाँव निवासी सुगंधा देवी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वह सिमरी व्यापार मंडल स.स. लि. में लगातार तीन कार्यकाल तक निदेशक (डायरेक्टर) रहीं और सहकारिता आंदोलन से सक्रिय रूप से जुड़ी थीं।




बुधवार की सुबह हृदयगति रुकने से उनका अचानक निधन हो गया। उनके निधन को व्यापार मंडल के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है। सहकारिता की भावना से ओत-प्रोत सुगंधा देवी को एक मृदुभाषी, स्पष्ट वक्ता और कर्तव्यनिष्ठ डायरेक्टर के रूप में याद किया जा रहा है।

व्यापार मंडल सिमरी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह (एम.ए., पॉलिटिकल साइंस) ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन न केवल व्यापार मंडल बल्कि उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।






शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पड़री पैक्स अध्यक्ष चंद्रभान मिश्रा, गायघाट पैक्स अध्यक्ष सुगन मिश्रा, केशोपुर पैक्स अध्यक्ष शंभूनाथ मिश्रा, सिमरी पैक्स अध्यक्ष रणजीत राय सहित विभिन्न पैक्स अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के गणमान्य सदस्य शामिल रहे।सहकारिता परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu