Ad Code

महर्षि विश्वामित्र और श्रीराम की भूमि बक्सर में सद्गुरु स्वामी बिनोदानन्द जी महाराज का आध्यात्मिक प्रवास, युवाओं से सनातन धर्म से जुड़ने का आह्वान


बक्सर । सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद स्वामी जी महाराज के कृपापात्र शिष्य, बद्रीनाथ धाम के पीठाधीश्वर सह संत समाज के अध्यक्ष स्वामी बिनोदानन्द जी महाराज अपने दो दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुँचे। उनके आगमन पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सद्गुरु आश्रम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से आए भक्तों ने संत के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर स्वामी बिनोदानन्द जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में धर्म के मार्ग पर चलना ही मानव जीवन को सार्थक बनाता है। उन्होंने समाज में नैतिक मूल्यों, सेवा और सद्भाव को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है।

स्वामी जी ने बक्सर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भूमि महर्षि विश्वामित्र और भगवान श्रीराम से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि इन पावन स्थलों के विकास और संरक्षण के लिए संत समाज के साथ-साथ सरकार भी प्रयासरत है, जिससे बक्सर धार्मिक पर्यटन के रूप में और अधिक पहचान बना सके।


उन्होंने अपने गुरुदेव स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वामी जी देश के लगभग 22 राज्यों में सनातन संस्कृति और धर्म के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में संत समाज का दायित्व है कि वे धर्म, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाएँ।

स्वामी बिनोदानन्द जी महाराज ने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे सनातन धर्म से जुड़े रहें, नशा, हिंसा और भटकाव से दूर रहकर समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त युवा ही सशक्त और समरस समाज की नींव रख सकते हैं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu