बक्सर । डुमरांव के जंगली शिव मंदिर के समीप स्थित श्री रामकृष्ण परमहंस एवं श्री राम प्रताप फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित उमा विद्यालयम ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए अपनी अब तक की सबसे बड़ी छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा खोज योजना ‘द बिगेस्ट टैलेंट सर्च टेस्ट – 2026–27’ का शुभारंभ किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कुल 451 मेधावी छात्र-छात्राओं को आगामी शैक्षणिक सत्र 2026–27 से छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया जाएगा।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है। ‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ’ अभियान को मजबूती देते हुए योजना में 230 छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों में छात्रवृत्ति दी जाएगी, जबकि 221 छात्र भी इस अवसर का लाभ उठा सकेंगे।
विद्यालय के सचिव राज सिंह ने बताया कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से भविष्य के राष्ट्रनिर्माताओं को तैयार करने का प्रयास है। वहीं विद्यालय के निदेशक ऋषभ राज ने कहा कि उमा विद्यालयम की शैक्षणिक सुविधाएं देश के प्रमुख महानगरों के विद्यालयों के समकक्ष हैं, जबकि शुल्क संरचना को संवेदनशील रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें।
विद्यालय की प्राचार्या मधुमिता मालाकार ने जानकारी दी कि शिक्षकों का चयन दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद जैसे महानगरों से किया गया है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक के छात्र आवेदन के पात्र हैं। चयनित शीर्ष प्रतिभाओं को कक्षा 10 तक निःशुल्क शिक्षा सहित विभिन्न शुल्क माफी का लाभ मिलेगा।
प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी विद्यालय परिसर से निःशुल्क आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments