बक्सर । आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार दोपहर सती घाट मंदिर प्रांगण में हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि 10 फरवरी मंगलवार को सती घाट के प्रांगण में दोपहर 2:30 बजे से आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही अधिकाधिक संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जन-जागरूकता अभियान को गति देने पर जोर दिया गया।
आयोजन समिति ने बताया कि यह हिन्दू सम्मेलन सर्व हिन्दू सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर से प्रयागराज के नामचीन कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुति से होगा। इसके बाद संतों एवं विद्वतजनों के आशीर्वचन, राष्ट्र रक्षा यज्ञ तथा मां गंगा एवं भारत माता की आरती संपन्न कराई जाएगी। अंत में प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
समिति ने बक्सरवासियों से अपील की है कि सभी हिन्दू भाई-बहन सपरिवार इस आयोजन में शामिल होकर इसे भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान करें।
बैठक में कन्हैया पाठक, ओम प्रकाश वर्मा, धीरज जयसवाल, मनोज गुप्ता, विजय राजभर, राम रामायण गोंड, देवेंद्र शर्मा “पप्पू”, अवनींद्र कुमार, विजय जी, ओम प्रकाश गुप्ता, अजीत वर्मा, विवेक सिंह, दीपक अग्रवाल, शिव जी खेमका, मुकेश खरवार, लक्ष्मण शर्मा, गौरव कुमार, अवधेश पाण्डेय, रोहित मिश्रा, संदीप जयसवाल, उमाशंकर गुप्ता, रहा बाबू, देवांशू शेखर, राहुल शर्मा, विष्णु यादव, विकास जयसवाल, रतन वर्मा, रवि कांस्यकार, रामबाबू जयसवाल, माधव चंद्र श्रीवास्तव, गोलू, प्रकाश वर्मा, गोविंद प्रजापति, कंचन देवी, चिंटू वर्मा, विशाल वर्मा, राजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments