Ad Code

देश के 15 राज्यों को पीछे छोड़ डुमरांव की नूरी बनीं ‘चैंपियन’, NIC-2026 में बिहार का मान बढ़ाया



बक्सर । “मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है…” इस कहावत को सच कर दिखाया है डुमरांव की होनहार बेटी नूरी ने। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) की मेजबानी में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC-2026) में डुमराँव की नूरी ने आशुभाषण (Extempore) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर बिहार का गौरव बढ़ाया।


4 से 10 फरवरी तक चले इस शिविर में 15 राज्यों से आए 210 प्रतिभागियों के बीच नूरी ने ‘राष्ट्र निर्माण में NSS की भूमिका’ विषय पर अपने ओजस्वी वक्तव्य से निर्णायकों और प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने ‘लघु भारत’ कहे जाने वाले इस मंच पर अपनी वाक्पटुता का ऐसा जादू बिखेरा कि वे चैंपियन घोषित की गईं।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, पंचायती राज मंत्री दीपेश प्रकाश, कैंप आयोजक विनय कुमार एवं डॉ. राहुल कुमार ने नूरी की प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना की। अतिथियों ने कहा कि नूरी जैसे युवा ही विकसित भारत के सच्चे कर्णधार हैं।






पुराना थाना डुमरांव (नाथु खान की गली) निवासी इरफान अहमद (डीके कॉलेज के कर्मचारी) की सुपुत्री नूरी इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय, मंदार पर्वत तथा एनटीपीसी कहलगांव का शैक्षणिक भ्रमण भी किया।

अपनी सफलता पर भावुक नूरी ने कहा, “भारत केवल नक्शे पर बना देश नहीं, बल्कि विविधताओं में एकता और सेवा-भाव से धड़कती हुई आत्मा है।” नुरी की इस ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही बक्सर और डुमरांव में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पिता इरफान अहमद, माता सदरुन निसा, भाई-बहन सिमरन, तमन्ना और मारूफ़ सहित शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu