बक्सर । जिले के युवाओं के लिए अपने ही शहर में अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। शहर के बाजार समिति रोड स्थित कृषि भवन के सामने मयूर विहार कॉलोनी में संचालित नेशनल बल्क हैंडलिंग कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड (National Bulk Handling Corporation Pvt. Ltd.) द्वारा दो MIS ऑफिसर के पदों पर बहाली की जा रही है।
कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को कार्यालय कार्य से संबंधित डाटा प्रबंधन एवं संचार कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी। अभ्यर्थियों को MS Word तथा ईमेल कम्युनिकेशन का अच्छा अनुभव होना आवश्यक है। वेतनमान उम्मीदवार की योग्यता एवं अनुभव के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार शीघ्र संपर्क कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं। कार्यालय का पता: मयूर विहार कॉलोनी, बाजार समिति रोड, कृषि भवन के सामने, बक्सर
संपर्क सूत्र : स्टेट हेड – चेतन पराशर, मोबाइल: 8218561457, वही स्थानीय स्तर पर रोजगार के इस अवसर से बक्सर के शिक्षित युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments