Ad Code

चार श्रम कोड के विरोध में बक्सर में कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, पुलिस चौकी तक मार्च


बक्सर । मजदूर विरोधी बताए जा रहे चार नए श्रम कोड के खिलाफ केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) बक्सर के सदस्य गुरुवार को सड़क पर उतर आए। ज्योति चौक पर धरना-प्रदर्शन आयोजित कर कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और बाद में पुलिस चौकी तक मार्च निकाला।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता “मजदूर विरोधी श्रम कोड रद्द करो”, “पूर्व के 44 श्रम कानून बहाल करो”, “मोदी सरकार होश में आओ”, “न्यूनतम मजदूरी घटाने की साजिश नहीं चलेगी”, “यूनियन बनाने के अधिकार पर हमला बंद करो”, “सामाजिक सुरक्षा कानून पर हमला नहीं चलेगा”, “सरकारी संपत्ति बेचना बंद करो”, “निजीकरण पर रोक लगाओ”, “एनपीएस-यूपीएस नहीं, ओपीएस पुनः बहाल करो” जैसे नारे लगा रहे थे। साथ ही रसोइया, आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी एवं सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग भी उठाई गई।

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व महासंघ के राज्य सचिव लवकुश सिंह, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार, चिकित्सा संघ के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार रज्जक, सिंचाई विभाग कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव उमाशंकर मिश्र, वन विभाग के जिला सचिव जगदम्बा पासवान, अध्यक्ष हरे राम राजभर तथा पशु टीका कर्मी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ‘राकेश’ सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।





सभा को संबोधित करते हुए राज्य सचिव लवकुश सिंह ने कहा कि देश एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है और मजदूर, कर्मचारी तथा किसान वर्ग एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल आकस्मिक नहीं, बल्कि पिछले एक दशक से मजदूर वर्ग पर थोपे जा रहे नवउदारवादी और कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ संगठित प्रतिरोध है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मजदूर वर्ग अब चुप नहीं रहेगा और सुधार के नाम पर अधिकारों की कटौती स्वीकार नहीं की जाएगी।

धरना-प्रदर्शन में लाल बिहारी सिंह, मुन्ना चौहान, रामप्रवेश चौहान, दीप नारायण नोनिया, बच्चा जी चौहान, मिथिलेश कुमार चंद्रवंशी, अंगद कुमार चंद्रवंशी, पुतुल पटेल, धनजी नोनिया, सुजीत कुमार सिंह, उपेंद्र प्रसाद, नमी रसूल, मेन राज चौहान, राधेश्याम राजभर, गुड्डू राजभर, संतोष कुशवाहा, श्याम देव सिंह, अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu