Ad Code

बदलते मौसम में नवजातों की सेहत को लेकर MBBS डॉ. डी.एन. सिंह चला रहे जागरूकता मुहिम, अब बच्चों के इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं, बक्सर में आधुनिक सुविधाओं से लैस शिव रामा चाइल्ड हॉस्पिटल बना भरोसेमंद केंद्र



बक्सर । बदलते मौसम के बीच नवजात शिशुओं में संभावित बीमारियों के खतरे को देखते हुए बक्सर शहर के चरित्रवन जेल मोड़ स्थित शिव रामा चाइल्ड हॉस्पिटल के निदेशक MBBS डॉ. डी.एन. सिंह द्वारा जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन अभिभावकों को सर्दी, खांसी, निमोनिया, वायरल संक्रमण एवं हृदय संबंधी जटिलताओं से बच्चों को सुरक्षित रखने के प्रति सचेत कर रहा है।



शिव रामा चाइल्ड हॉस्पिटल बक्सर जिले में बच्चों के लिए बेहतर और आधुनिक इलाज का भरोसेमंद केंद्र बनकर उभरा है। जिले में बाल चिकित्सा सुविधाओं को नई दिशा देने का श्रेय शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. डी. एन. सिंह को जाता है। उनके प्रयासों के कारण अब गंभीर रूप से बीमार बच्चों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ रहा है।

डॉ. डी. एन. सिंह पीडियाट्रिक्स (बाल रोग) एवं चाइल्ड कार्डियोलॉजी (बाल हृदय रोग) के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपनी चिकित्सा शिक्षा पटना मेडिकल कॉलेज से प्राप्त की, जहां से एमबीबीएस एवं पीडियाट्रिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद दिल्ली के सरिता विहार स्थित एक प्रतिष्ठित संस्थान से हृदय रोग में सुपर स्पेशलाइजेशन हासिल किया। बच्चों के इलाज में उनका व्यापक अनुभव अब बक्सर जिले के नौनिहालों के लिए वरदान साबित हो रहा है।





अस्पताल में 24×7 आईसीयू सुविधा, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, स्वच्छ वार्ड और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता है, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सक्षम हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बदलते मौसम में अभिभावक बच्चों में बुखार, सांस लेने में तकलीफ, दूध न पीना या अत्यधिक सुस्ती जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लें। शिव रामा चाइल्ड हॉस्पिटल की पहल से जिले में नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ रही है तथा अभिभावकों में भरोसा भी मजबूत हो रहा है। शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से सलाह लेने के लिए मोबाइल नंबर- 87895 05596, 89864 59240 पर सम्पर्क कर सकते हैं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu