Ad Code

सारीमपुर वार्ड–36 में 14 फरवरी को चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, दण्डाधिकारी व पुलिस बल तैनात


बक्सर । नगर परिषद क्षेत्र के सारीमपुर, वार्ड संख्या–36 में सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को लेकर अनुमण्डल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सदर एसडीएम अविनाश कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 फरवरी को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दण्डाधिकारी समेत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।



नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जारी पत्रांक 300 के अनुसार, सारीमपुर वार्ड–36 में नौशाद खां द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर सीढ़ी निर्माण कर तथा मो. सदीक पिता–रउफ मियां द्वारा बाउंड्री दीवार बनाकर अतिक्रमण किए जाने की सूचना प्रशासन को प्राप्त हुई थी। इसके बाद नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने हेतु दण्डाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बल की मांग की थी।

अनुमण्डल पदाधिकारी के आदेशानुसार राजमनी गुप्ता, नगर प्रबंधक को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्हें औद्योगिक क्षेत्र थाना के थानाध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर निर्धारित तिथि पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र/बक्सर नगर को स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर उपस्थित रहने को कहा गया है।







अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत 10 पुरुष एवं 10 महिला पुलिस बल की तैनाती के लिए अनुरोध भेजा गया है। आदेश की प्रतिलिपि अंचल अधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पदाधिकारी को भी प्रेषित कर दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई विधि-व्यवस्था के पूर्ण पालन के साथ की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की बाधा या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu