Ad Code

गोसाईपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 19 से



बक्सर । जिले के गोसाईपुर गांव में 19 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संगीतमय का भव्य आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। 


कार्यक्रम के तहत 19 फरवरी को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। कथा का आयोजन प्रतिदिन संध्या 3 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीहरि की महिमा का रसपान करेंगे।





आयोजन श्री नारायणदास भक्तमाली (मामा जी) के कृपापात्र प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य रणधीर ओझा के सानिध्य में सम्पन्न होगा। वही उनके मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।

इस धार्मिक आयोजन की मुख्य यजमान बबुनी देवी, पत्नी बबन उपाध्याय हैं। समापन अवसर पर 26 फरवरी को संध्या 4 बजे से भंडारा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजकों की ओर से सभी भक्तजनों से सादर अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा-प्रवचन में भाग लें तथा पुण्य के भागी बनें।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu