Ad Code

बोर्ड परीक्षा से पूर्व हेरिटेज स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई शुभकामनाएं, सम्मान समारोह का हुआ आयोजन



बक्सर । बुधवार को जिले के अर्जुनपुर बांध रोड स्थित हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आगामी बोर्ड परीक्षा से पूर्व शुभकामना सह सम्मान समारोह का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में उत्साह और भावनाओं का विशेष संगम देखने को मिला।



समारोह की शुरुआत कक्षा नवम के विद्यार्थियों द्वारा अपने वरिष्ठ साथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत करने से हुई। इस दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम पाठक, प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी एवं निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक से बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण टिप्स प्राप्त किए।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने की प्रेरणा दी। वक्ताओं ने कहा कि निरंतर अभ्यास, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा को अवसर के रूप में लेने और पूरे मनोयोग से प्रयास करने का आह्वान किया।






इस अवसर पर कक्षा नवम के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठों को उपहार भेंट कर सम्मान और स्नेह प्रकट किया। भावनात्मक माहौल में विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए पलों को साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कई विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय का अनुशासन, शिक्षकों का मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण उनके जीवन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

समारोह का समापन वरीय शिक्षक पुष्पेंदु मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में शिक्षक मनीष कुमार पांडे, राकेश रंजन, विमलाकर मिश्रा, सुशील शर्मा, अंकुर पांडे, राजा बाबू, विवेक कुमार, प्रवल कुमार, अजय कुमार सिंह, अल्का सिन्हा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu