Ad Code

बक्सर में बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न


बक्सर । बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के बक्सर जिला संगठन का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्सर जिला फोटोग्राफर संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार श्रीवास्तव उर्फ संटू जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के महासचिव गणेश कुमार, पटना जोन से रोहित खत्री, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार तिवारी, अमित कुमार (हाजीपुर), पटना अध्यक्ष विश्वजीत विश्वास, सीतामढ़ी अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, बेगूसराय सचिव चंदन जी, भोजपुर आरा से अध्यक्ष जयंत कुमार ओझा, सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष प्रदीप रंजन एवं मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्रा सहित कई पदाधिकारी एवं अतिथि मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि डिजिटल युग में फोटोग्राफी रोजगार का एक सशक्त और संभावनाओं से भरा माध्यम बन चुकी है। आज हजारों युवा इस क्षेत्र से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे फोटोग्राफर भाइयों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनने और उनके समाधान के लिए ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।



इस दौरान फोटोग्राफरों ने शादी-विवाह एवं अन्य आयोजनों में रात के समय कार्य करने के दौरान आने वाली परेशानियों को विधायक के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि रात में आवागमन के दौरान जगह-जगह रोके जाने से उन्हें मानसिक और शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विधायक आनंद मिश्रा ने इन समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन बक्सर के लिए एक स्थायी भवन एवं कार्यालय की आवश्यकता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। विधायक ने भरोसा दिलाया कि अपने स्तर से हरसंभव प्रयास कर संगठन को भवन उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी।

प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर कैमरा की विश्व प्रसिद्ध कंपनी कैनन द्वारा एक विशेष वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया, जिसमें आधुनिक कैमरा तकनीक और फोटोग्राफी के नए आयामों की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नीरज कुमार श्रीवास्तव उर्फ संटू जी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जिले भर के फोटोग्राफर साथियों की समस्याओं को सुनना, उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा आपसी सहयोग से सभी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, सचिव चंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष अमृत सरोज दुर्गेश, उपसचिव राकेश कुमार सिंहा, उपसचिव निसार अहमद एवं मीडिया प्रभारी आलोक कुमार का सराहनीय योगदान रहा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu