Ad Code

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बक्सर के SDM अविनाश कुमार को मिला राज्यस्तरीय सम्मान, बधाइयों का लगा तांता


पटना । आज रविवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजधानी पटना स्थित अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बक्सर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अविनाश कुमार को Best Electoral Practices Award 2025 से सम्मानित किया गया। 


यह पुरस्कार उन्हें 200 बक्सर विधानसभा क्षेत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में प्रदान किया गया।

एसडीएम अविनाश कुमार को यह सम्मान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से निर्वाचन कार्य के सफल संचालन के लिए दिया गया। चुनाव प्रक्रिया में उनकी कुशल प्रशासनिक क्षमता, निष्पक्ष निर्णय और प्रभावी समन्वय की राज्य स्तर पर सराहना की गई।

राज्यस्तरीय सम्मान प्राप्त होने की खबर मिलते ही बक्सर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद, सुरेश संगम, दौलत गुप्ता, दीपक अग्रवाल, अनिल मानसिंहका, सौरभ तिवारी, रेडक्रॉस सचिव डॉ. श्रवण तिवारी सहित जिले के कई प्रबुद्धजन शामिल रहे।

इस अवसर पर बक्सर के प्रबुद्ध जनों ने कहा कि एसडीएम अविनाश कुमार सामाजिक समरसता बनाए रखने के साथ-साथ प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने वाले एक संवेदनशील और सक्षम पदाधिकारी हैं। उनके नेतृत्व में निर्वाचन प्रक्रिया ने विश्वास और पारदर्शिता की मिसाल पेश की है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu