Ad Code

डुमरांव में शराब की होम डिलीवरी करते युवक गिरफ्तार, घर से भी बरामद हुई विभिन्न ब्रांड की शराब



बक्सर । डुमराँव के उत्पाद थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कड़वी वार्ड नंबर-10 से एक युवक को शराब की होम डिलीवरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीती रात करीब 9 बजे की गई।




गिरफ्तार आरोपी की पहचान कड़वी निवासी चंदन कुमार (उम्र लगभग 20 वर्ष), पिता श्री राम राय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी TVS अपाचे (सिल्वर रंग) मोटरसाइकिल संख्या BR44 Q 7161 से शराब की बिक्री कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने उसे पकड़ा।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने घर से अवैध शराब की होम डिलीवरी करता है। उसकी निशानदेही पर उत्पाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, जहां से विभिन्न 10 ब्रांड की शराब की बोतलें बरामद की गईं।

यह पूरी कार्रवाई उत्पाद निरीक्षक प्रीति कुमारी के नेतृत्व में की गई। उत्पाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu