Ad Code

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 500 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी फरार


बक्सर । बक्सर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। इटाढ़ी गुमटी आउट पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर गांजा बरामद किया।



पुलिस के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटका नुआंव गांव में छापेमारी के दौरान एक घर से 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा उत्तम राम उर्फ सकचौंधी राम, पिता स्वर्गीय रामराज राम, ग्राम छोटका नुआंव, वार्ड संख्या 10, थाना मुफस्सिल, जिला बक्सर के घर से मिला। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी घर से फरार पाया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बक्सर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu