Ad Code

राजपुर में हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, दो देशी कट्टों के साथ दो युवक गिरफ्तार



बक्सर । जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम पुलिस ने हथियार तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए दो युवकों को दो देशी कट्टों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।



पुलिस सूत्रों के अनुसार सूचना मिली थी कि ओरवाड़ मोड़ के पास दो युवक अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही राजपुर थाना की पुलिस टीम सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी कर दी गई। इसी दौरान पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने पीछा कर उन्हें धर दबोचा।


तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार युवकों में एक की पहचान गंगासागर राजभर, पिता बृजनाथ राजभर, निवासी जलीलपुर गांव, थाना राजपुर के रूप में हुई है। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान अजीत राम, पिता शिव नारायण राम, निवासी बावन बांध गांव, थाना धनसोई के रूप में की गई है।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी फिलहाल विस्तृत जानकारी देने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही हथियार तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों का खुलासा किया जाएगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu