बक्सर पब्लिक स्कूल परिसर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण नजर आया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और मां सरस्वती के जयकारे लगाए। बच्चों ने देवी से ज्ञान, बुद्धि, विवेक और सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगा।
पूजा कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक निर्मल कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मां सरस्वती केवल विद्या की देवी ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और सदाचार की भी प्रतीक हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज व देश के लिए उपयोगी नागरिक बनें।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य प्रीति सिंह, शिक्षकगण दयानंद पाण्डेय, तेजेन्द्र कुमार, रमेश सिंह, विष्णु जी सिंह, अंतिमा कुमारी, रागिनी श्रीवास्तव, सोनम चंद्रा, सत्या सिंह, अमर सिंह, रानी वर्मा, शोमा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और अमरनाथ जायसवाल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों की भी सक्रिय सहभागिता रही।
पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। संपूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित और भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments