बक्सर । भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई बक्सर के जिला अध्यक्ष माननीय ओमप्रकाश भुवन के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं नेताओं ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे बक्सर भाजपा के इतिहास का “एक स्वर्णिम अध्याय” बताया है। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि ओमप्रकाश भुवन ने अपने कुशल संगठनात्मक नेतृत्व से जिले में भाजपा को नई मजबूती प्रदान की है।
भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि श्री भुवन का राजनीतिक सफर वर्ष 1987 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आने के साथ प्रारंभ हुआ। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्ष 1997 में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने और संगठन हित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहे। इसके पश्चात उन्होंने पंचायती राज के प्रदेश संयोजक के पद को भी सुशोभित किया। उनके सतत संघर्ष, अनुशासित कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने एक वर्ष पूर्व उन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष, बक्सर की जिम्मेदारी सौंपी थी।
जिलाध्यक्ष बनने के बाद उनके अथक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में देखने को मिला, जहां भाजपा बक्सर से आनंद मिश्रा, जदयू से राजपुर विधायक संतोष निराला तथा डुमरांव से जदयू विधायक राहुल सिंह को प्रचंड विजय प्राप्त हुई और उन्हें विधानसभा भेजा गया।
कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन और पार्टी को लेकर यदि किसी भी कार्यकर्ता या नेता को उनसे कभी क्षणिक आक्रोश के कारण ठेस पहुंची हो तो वे उसे क्षणिक मानकर स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि संगठन, समाज और पार्टी के लिए हम सभी एक हैं और मिलकर पार्टी व देश को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी,युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय, राजवंश सिंह, केदारनाथ तिवारी, प्रियव्रत सिंह, सचिता भगत, अनिल पांडेय, चुन्नु सिंह, रमेश गुप्ता, शीला त्रिवेदी, मीना सिंह, निर्भय राय, विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, धनंजय त्रिगुण, ओमज्योति भगत, संध्या पाण्डेय, सुधा गुप्ता, रेखा शर्मा, मनोज पांडेय, प्रमोद मिश्रा, सुनील सिंह, जयप्रकाश राय, अविनाश पांडेय, उमाशंकर राय (जिला मीडिया प्रभारी) सहित सभी मंडल अध्यक्षों ने हर्ष व्यक्त किया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments