बक्सर । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 23 जनवरी को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का विधिवत शुभारंभ माननीय लोकसभा सांसद श्री सुधाकर सिंह के करकमलों से फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया। इस अवसर पर भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, आशा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नजर आया।
समारोह की अध्यक्षता जिला दिव्यांग संघ के अध्यक्ष श्री जितेंद्र ठाकुर ने की, जबकि मंच संचालन युवा नेता आकाश कुमार सिंह ने किया। अपने संबोधन में श्री जितेंद्र ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इस दिन को दिव्यांगजनों के लिए ऐतिहासिक और खुशी का क्षण बताया। उन्होंने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए युवा नेता आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी सिंह एवं संघ के सभी सदस्यों के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से सांसद सुधाकर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आज दिव्यांगजनों का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है।
मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता सांसद सुधाकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा हैं और उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार एवं जनप्रतिनिधि निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने मंच से 12 दिव्यांगजनों को मोटर स्कूटर प्रदान करने की घोषणा कर सभी का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला दिव्यांग संघ के सचिव श्री प्रमोद केशरी ने किया। इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्याम प्रकाश सिंह, चंदन पाठक, जिला दिव्यांग संघ के कोषाध्यक्ष टी.के. सर सहित पप्पू जायसवाल, अभय कुमार, अनिल शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, अगस्त पाठक, राजू गुप्ता, दिलीप राम, अभय पासवान, भुताली राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments